नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के सराहां में 15 से 17 सितम्बर, 2024 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला में सांस्कृतिक संध्याओं हेतु कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा।
यह जानकारी कार्यकारी उप मंडलाधिकारी पच्छाद एवं सदस्य सचिव प्रवीण कुमार ने देते हुए बताया कि ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी ’सी’ व ’डी’ के कलाकार चयनित किए जाएंगे जिसके लिए ऑडिशन 11 सितम्बर, 2024 बुधवार को उप-मण्डल अधिकारी (ना०) पच्छाद के कार्यालय सभागार में दोपहर 12ः30 से लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक कलाकार अपने आवेदन दिनांक 10 सितंबर, 2024 तक कार्यालय उपमंडल अधिकारी (ना०) पच्छाद में ईमेल, डाक द्वारा एवं स्वयं आकर जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर के बाद कोई भी सांस्कृतिक संध्या हेतु आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ऑडिशन के दौरान चयनित कलाकारों को मेले में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए दूरभाष के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। ऑडिशन मे भाग लेने वाले कलाकारों को आने जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
श्रेणी ’ए’ व ’बी’ के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकार्ड व अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01799-236528 अथवा ई-मेल sdm&pcd&sir@hp-gov-in पर संपर्क कर सकते है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3