नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज एसआईएस ¼security and intelligence service½ इंड़िया लिमिटिड़, शहतलाई बिलासपुर द्वारा सिक्योरटी गार्ड के 100 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए जिला सिरमौर में भर्ती शिविरों को आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 11 सितंबर, उप रोजगार कार्यालय, पांवटा साहिब में 12 सितंबर व उप रोजगार कार्यालय, राजगढ़ में 13 सितंबर, 2024 को कैंपस इंटरव्यू लिए जाएगें।
इन पदों के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व स्नातक रखी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा लेकर प्रातः 10 बजे से भर्ती शिविरों में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के दूरभाष नं0 7060179445 पर भी संपर्क कर सकते है।
Breakng
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
- कैम्पस इंटरव्यू
Monday, June 8