Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्वच्छता ही सेवा“ अभियान 14 सितम्बर से 02 अक्तूबर, 2024 तक-परमजीत ठाकुर
    सिरमौर

    स्वच्छता ही सेवा“ अभियान 14 सितम्बर से 02 अक्तूबर, 2024 तक-परमजीत ठाकुर

    By Himachal VartaSeptember 10, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत सिरमौर जिला में  ”स्वच्छता ही सेवा“ अभियान 14 सितम्बर से 02 अक्तूबर, 2024 तक चलाया जाएगा जिसका विषय स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता रखा गया है।
    यह जानकारी देते हुए खण्ड़ विकास अधिकारी नाहन परमजीत ठाकुर ने आज बीडीओ कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का शुभारम्भ स्थानीय विधायक द्वारा 14 सितम्बर को हरी झण्ड़ी दिखाकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय समारोह के शुभारंभ के दौरान सभी विभाग स्वच्छता ही सेवा-2024 के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करने में शामिल होगें तथा स्वच्छता की शपथ भी लेगें।
    उन्होंने बताया कि इस अभियान के कार्यान्वयन के लिए स्कूल शिक्षकों, आंगनवाड़ी तथा आशा कार्यकर्ताओं की सेवाओं का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव को ओडीएफ मॉडल घोषित करने के लिए विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा और स्त्यापित गांव के लिए प्रस्ताव पारित किए जाएगें तथा व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालयों के लिए लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और शौचालयों का नवीनीकरण भी किया जाएगा।
    खण्ड़ विकास अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान पंचायती राज, नवयुवक मंडल, महिला मंडल तथा स्वयं सहायता समूहों के संयुक्त सहयोग से जल निकायों, पेयजल टैंकों सहित पारंपरिक जल स्त्रोतों को साफ किया जाएगा और हॉट स्पॉटस की पहचान कर उनकी सफाई के बाद सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा नवयुवक मण्डल, महिला मण्डल तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा ग्राम पंचायत, सामुदायिक भवन, पार्को, सड़कों, पहाड़ी ढलानों और पर्यटन स्थलों से प्लास्टिक की बोतलें, रैपर, प्लास्टिक बैग एकत्र करेंगें। उन्होंने बताया कि हितधारक स्थानीय पर्यटकों और जनता को सार्वजनिक स्थानों पर रखे गये कूड़ेदानों का प्रयोग करने के अतिरिक्त सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
    उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा जिसका उददेश्य बच्चों में सफाई के बारें में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान स्वाथ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जाएगें। इसके अलावा सफाई मित्रों को सरकार की योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा तथा उन्हें इसका लाभ पहूंचाने के उद्देश्य से उनसे आवेदन भी प्राप्त किये जाएगे।
    बैठक में पशु पालन विभाग की डा. रितिका गुप्ता, सोशल शिक्षा खण्ड़ योजना अधिकारी, अजय चौहान, श्रीमती पिंकी देवी खाद्य निरीक्षक, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव के अतिरिक्त अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.