Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मलगन स्कूल के बच्चों को दी बाल अधिकार संरक्षण की जानकारी
    सिरमौर

    मलगन स्कूल के बच्चों को दी बाल अधिकार संरक्षण की जानकारी

    By Himachal VartaSeptember 10, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला इंस्पेक्शन कमेटी सिरमौर द्वारा आदर्श बाल निकेतन आश्रम नाल पच्छाद का निरीक्षण किया गया। जहां पर रह रहे सभी बच्चों के रहन सहन , जरूरतों और स्वास्थ्य की  भी जांच की गई l तत्पश्चात आईसीडीएस विभाग से ज़िला कार्यक्रम अधिकारी व ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी सिरमौर के द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय मलगन पच्छाद सिरमौर में बाल संरक्षण और बाल न्याय अधिनियम 2012, बाल अधिकार की सुरक्षा के प्रति एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l

    शिविर का मुख्य उद्देश्य  बच्चों को सभी प्रकार के बाल अधिकारों से जागरूक  करवाना था l शिविर में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की l उन्होंने बच्चों को सभी प्रकार के बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया व बच्चों के लिए महिला एवं बाल विकास  द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं से भी बच्चों व अध्यापकों को अवगत करवाया गया।

    ज़िला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा  बच्चों तथा अध्यापकों से यह सभी योजनाएं जनता के साथ साझा करने को कहा गया । ज़िला बाल संरक्षण ईकाई से ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेटका ने विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना , फोस्टर केयर योजना , अडॉप्शन , आफ्टर केयर , योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई l ज़ि

    ला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी संस्थागत सोहन सिंह ने मुख्य मंत्री सुखाश्रय योजना से बच्चों को जागरूक किया तथा इस योजना के पात्रता व योजना से बच्चों को मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ के बारे में जानकारी  दी l काउंसलर प्रवीन अख्तर ने बच्चों को गुड टच और बेड टच पर बच्चों को जागरुक किया l

    चिकित्सा विभाग से डॉक्टर अनुपमा आरोड़ा ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के टिप्स व अपनी साफ सफ़ाई रखने के बारे में बच्चों को जागरूक किया l आईसीडीएस से ज़िला समन्वयक राजेश शर्मा ने बच्चों को अच्छे भोजन के पोषण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी l जेंडर स्पेशलिस्ट कुमारी सोनम परमार ने हब के द्वारा संचालित योजनाओं को बच्चों से सांझा किया l

    इस प्रकार इस शिविर में आईसीडीएस और आईसीपीएस विभाग द्वारा संचालित सभी प्रकार की योजनाओं और बाल कानूनों से बच्चों व अध्यापकों को जागरूक किया गया l कार्यक्रम के अंत में राजकीय उच्च विद्यालय मलगन के प्रधानाचार्य अश्वनी ने इस शिविर को करवाने के लिए जिला कार्यकर्म अधिकारी व ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी का धन्यवाद किया तथा सभी बच्चों को बाल अधिकारो पर अमल करने और अधिकारियों द्वारा सांझा की गई।

    सभी जानकारियों को प्रत्येक जन जन तक पहुंचाने को कहा ताकि सभी पात्र बच्चे इन योजनाओं का लाभ ले सकें l इस एक दिवसीय जागरूकता शिविर में लगभग 80  छात्र  छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दी l

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.