Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»यूको बैंक ने सीएसआर के तहत नगर परिषद नाहन को प्रदान की 27 स्ट्रीट लाइट्स
    ताजा समाचार

    यूको बैंक ने सीएसआर के तहत नगर परिषद नाहन को प्रदान की 27 स्ट्रीट लाइट्स

    By Himachal VartaSeptember 13, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने कहा है कि हम सबको सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में हमेशा अपनी भागेदारी सुनिश्चित बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का समाज के प्रति कुछ-न कुछ दायित्व है जिसे हमें बाखूबी निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संस्थानों को भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर सहयोग करना चाहिए।
    उपायुक्त सुमित खिम्टा आज शुक्रवार को नाहन में यूको बैंक व आरूही विकास संस्था (एवीएस) के तत्वधान में कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत 27 स्ट्रीट लाइट्स नगर परिषद् नाहन को प्रदान करने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के अवसर पर अपने उद्गार प्रस्तुत कर रहे थे।
    सुमित खिम्टा ने कहा कि सीएसआर के तहत यूको बैंक द्वारा भेंट की गई यह 27 स्ट्रीट लाइट्स नाहन नगर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे शहर में बेहतर रोशनी और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इससे नाहन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने इस कार्य के लिए यूको बैंक और एवीएस संस्था के सहयोग की सराहना भी की।
    नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने उपायुक्त के साथ यूको बैंक और एवीएस नाहन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की पहल का स्वागत किया।
    यूको बैंक के प्रबंधक  कुलवंत राय, जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) सनोज कुमार, सी.एम.एम. अखिलेश सिंह और एवीएस संस्था के सुनील नेपाक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.