नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि सिरमौर जिला के सभी विकास खण्डां की 259 ग्राम पंचायतों में 15 सितंबर, 2024 को विशेष ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जायेगा।
सुमित खिम्टा ने बताया कि इन ग्राम सभा बैठकों में गांव को खुले में शौच मुक्त व आदर्श गांव घोषित करना और सत्यापित गांवों के लिए प्रस्ताव पारित करना, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों की पहचान और मौजूदा शौचालयों की मरम्मत तथा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट स्थापना व पृथक्करण शेड की स्थापना के लिए भूमि का चयन आदि मदों पर चर्चा की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 राष्ट्रव्यापी स्तर पर मनाया जा रहा है जिसका उदेश्य समूचे देश में स्वच्छता में वृद्धि करना तथा सफाई रखने की आदतों को बढ़ावा देना है। हिमाचल प्रदेश में यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्तूबर, 2024 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला की सभी ग्राम पंचायतों में गांवों व पंचायतों को शौच मुक्त व आदर्श गांव बनाने के लिए यह ग्राम सभा बैठक आयोजित की जाएगी।
उपायुक्त सुमित खिम्टा ने सभी ग्राम वासियों से विशेष ग्राम सभा बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
