Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर भाजपा ने नौ दिन में बीस हजार सदस्य बनाने का रचा ‌रिकार्ड
    सिरमौर

    सिरमौर भाजपा ने नौ दिन में बीस हजार सदस्य बनाने का रचा ‌रिकार्ड

    By Himachal VartaSeptember 13, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सर्व स्पर्शी भाजपाः सर्वव्यापी भाजपा” स्लोगन के साथ जिला सिरमौर भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। जिला में 4 सितंबर को शुरू हुआ भाजपा सदस्यता अभियान घरों के साथ अब मंदिरों और मठों तक पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल व जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित दर्जनों भाजपाई प्रमुख शक्ति पीठ काली स्थान मंदिर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के द्वारा रियासत कालीन शक्तिपीठ काली स्थान मंदिर के प्रमुख महंत गुरु किशोरी नाथ की सदस्यता का फार्म भरा। यही नहीं मंदिर में पहुंचे अन्य मंदिर व मठों के प्रमुखों का भी भाजपा सदस्यता में नामांकन किया गया। भाजपा के द्वारा शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के कई मंदिरों और मठों में सदस्यता अभियान चलाया गया।

    ग़ौरतलब हो कि जिला सिरमौर में 4 सितंबर को सांसद सुरेश कश्यप की उपस्थिति में जिला की भाजपा सदस्यता का अभियान शुरू किया गया था। बड़ी बात तो यह है कि मात्र 9 दिनों में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वाराकरीब बीस हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। हालांकि जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने पूरे जिला से सवा लाख लगभग भाजपा के नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा हुआ है। बावजूद इसके बनाई गई रणनीति के अनुसार बीस हजार के लगभग सदस्य बनाए जा चुके हैं।वहीं डॉ॰ राजीव बिंदल ने अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना भी साधा। डा राजीव बिंदल ने कहा क प्रदेश में कानून व्यवस् था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आम जनता पर लाठी चार्ज कर प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अपनी मंशा बिल्कुल साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जहां जनता पहले से ही त्रस्त थी वहीं अब लाठी डंडे बरसाकर तानाशाही पर भी उतराई है।वहीं जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि जिला के अधिकतर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता यानि देश की सुरक्षा इस गारंटी से जिला की जनता अच्छी तरह वाकिफ़ है।

    शुक्रवार को चलाए गए सदस्यता कैंपेनिंग में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य।
    आरआर शर्मा, सुरेन्द्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष तपिंदर, सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्का गर्ग वरिष्ठ भाजपा नेत्री ममता भारद्वाज, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विशाल तोमर, महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री मोना विशाल तोमर, नगर परिषद उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद अशोक विक्रम, पार्षद विक्रम , वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र अग्रवाल संजय चौहान, नरेन्द्र शर्मा ,नरदेव शर्मा मीना ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.