Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में धूमधाम से मनाया भगवान वामन द्वादशी मेला
    सिरमौर

    नाहन में धूमधाम से मनाया भगवान वामन द्वादशी मेला

    By Himachal VartaSeptember 15, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन का ऐतिहासिक रियासत कालीन भगवान श्री जगन्नाथ जी का बावन वामन द्वादशी मेला हर वर्ष की भांति धूमधाम से आयोजित हुआ।इस उपलक्ष्य पर शहर के प्रमुख।मंदिरों से आए नौ पालनों में विराजे नव अवतारी भगवान वामन की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।नौ पालनों में भगवान जगन्नाथ जी मंदिर बड़ा चौक के दो पालने, नाहन के लक्ष्मीनारायण मंदिर का एक पालना, कच्चा टैंक रघुनाथ मंदिर, भगवान वामन मंदिर कच्चा टैंक, श्री राधाकृष्ण एम ई एस मंदिर, हिन्दू आश्रम रोड पर स्थित सनातन धर्म मंदिर तथा रानीताल शिव मंदिर का पालना भी शामिल रहा।बता दें कि यह रियासत कालीन ऐतिहासिक पर्व है।

    जिसे हर वर्ष नवयुवक मंडल नाहन, रथ यात्रा मंडल खेड़ा समिति जागरण कमेटी बड़ा चौक लायंस क्लब सालासर बालाजी मंदिर समिति के द्वारा आयोजित किया जाता है।
    इस उपलक्ष्य पर पक्का तालाब के समीप मेले भी आयोजन होता है।नवयुवक मंडल के अमिल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के प्रमुख मंदिरों के पालने बड़ा चौक जगन्नाथ मंदिर पर पहुंचते हैं। जहां से सभी पालने गाजे बाजों के साथशहर का भ्रमण करते हुए पक्का तालाब पहुंचते हैं।रविवार कोआयोजित हुए 52 द्वादशी मेले शुभारंभ करते हुए स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने पालनों का स्वागत किया।

    उन्होंने कहा कि हमारे मेले और संस्कृति हमारी समृद्धि का।द्योतक है।बड़ा चौक जगन्नाथ मंदिर पहुंचे सभी पालनों को दोपहर का भोजन प्रसाद लगाया गया। दोपहर बाद भगवान श्री जगन्नाथ जी की अगुवाई में समस्त पालने हिन्दू आश्रम रोड गुरुद्वारा, कालिस्थान मंदिर, नया बाजार, ऊपरी टोली से गुन्नू घाट होते हुए पक्का पहुँचे।इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने सभी पालनों का एक ही स्थान पर दर्शन किया और आशीर्वाद लिया।इस मौके पर पक्का तालाब के समीप समस्त पालनों को रात्रि भजन कीर्तन के लिए स्थापित किया।

    वहीं जहां नौनी के बाग से आए भगवान नृसिंह के पालने को पक्का तालाब में किश्ती पर बिठाकर झुलाया गया। तो वहीं रात्रि को लेखराज और उनकी सहयोगी जागरण मंडलियों के द्वारा भव्य जागरण आयोजित किया गया।इस पावन पर्व के आयोजन मेंविधायक अजय सोलंकी के अलावा दीपक चौधरी अजय बंसल उर्फ गुड्डू राजीव बंसल उर्फ टोनी गौरव अग्रवाल प्रकाश बंसल मॉन्टी,राकेश गर्ग उर्फ पपली, अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला मामा मुख्य रूप से शामिल रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.