Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने किया राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेले का समापन।
    ताजा समाचार

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने किया राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेले का समापन।

    By Himachal VartaSeptember 17, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उधोग एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री हर्षवर्धन चैहान ने आज राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेले का विधिवत समापन किया।
    इस अवसर पर उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रसिद्ध है अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए और इसी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है, राज्य में मनाए जाने वाले त्यौहार एवं मेले। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के अधिकांश मेले व त्योहार पौराणिक परम्पराओं पर आधारित है। इसी समृद्ध संस्कृति एवम आस्था का प्रतीक है, सराहां का राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला।
    उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है और हिमाचल में विकास को गति देना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार का लक्ष्य हैं कि राज्य के स्कूलों व अस्पतालों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के साथ-साथ 06 हजार अध्यापक के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा की वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में 22 हजार रिक्त पद स्वीकृत किए है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए भी प्रयासरत है।
    उन्होंने कहा कि सिरमौर की गीनीघाट क्षेत्र को उद्योग क्षेत्र में विकसित किया जायेगा ताकि इस क्षेत्र की आर्थिकी को और सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने सराहां स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अतिरिक्त कमरों के निर्माण करने तथा सीडीपीओ कार्यालय के निर्माण के लिए 60 लाख रुपए देने की घोषणा की।
    उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी।
    इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया।
    इससे पूर्व अतिरिक्त दंडाधिकारी नाहन एल आर वर्मा ने मुख्य अतिथि को टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर पूर्व हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर और सचिव प्रदेश कांग्रेस समिति दयाल प्यारी ने भी अपने विचार सांझा किए।
    इस अवसर पर कार्यकारी उपमंडलाधिकारी प्रवीण कुमार व गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त अन्य विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.