नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी का राजनेतिकरण करना बंद करें क्योंकि यह मेला धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है इसलिए इस मेले का राजनेतिकरण नहीं होना चाहिए। रावत ने बताया कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार होती है तो रेणुका विकास बोर्ड का अध्यक्ष उपायुक्त सिरमौर होता है और जब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो रेणुका विकास बोर्ड की सारी परंपरा तोड़कर रेणुका के कांग्रेसी विधायक विनय कुमार स्वयं रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष बन जाते हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय मेले का राजनेतिकरण हो जाता है। रावत ने बताया कि नियम अनुसार मेले का संचालन डीसी के हाथ में होना चाहिए ताकि मेले का राजनेतिकरण ना हो उन्होंने बताया कि जबसे भी रेणुका विकास बोर्ड का गठन हुआ है तब से ही विकास बोर्ड का अध्यक्ष डीसी सिरमौर ही होता था रावत ने बताया कि इस परंपरा को कांग्रेस पार्टी की सरकार ने ही तोड़ा है उन्होंने बताया कि रेणुका के कांग्रेसी विधायक विनय कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर काबिज है इसलिए वह नियम अनुसार रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष नहीं होने चाहिए क्योंकि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद संवैधानिक होता है इसलिए उनको इस पद की गरिमा रखनी चाहिए मेले का संचालन करना विधानसभा उपाध्यक्ष को शोभा नहीं देता मेले का संचालन डीसी सिरमौर के हाथ में ही होना चाहिए
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
