Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आईटीआई से लाखों रुपए का किराया वसूल रहे विधानसभा उपाध्यक्ष : नारायण सिंह
    सिरमौर

    आईटीआई से लाखों रुपए का किराया वसूल रहे विधानसभा उपाध्यक्ष : नारायण सिंह

    By Himachal VartaSeptember 21, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा रेणुकाजी मंडल इकाई ने क्षेत्र में डेढ़ दर्जन की करीब संस्थान बंद करने तथा नए विकास कार्यों पर विराम लगाने के लिए प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू सरकार की कड़ी निन्दा की। पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में धेले भर का भी विकास कार्य नहीं हुआ है और स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्य के उद्घाटन से झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। 

    उन्होंने कहा सुक्खू सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही बंद किए गए संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी व सहायक अभियंता कार्यालय तथा ददाहू के बीडीओ कार्यालय को अब जनता के दबाव में कांग्रेस विधायक दोबारा खोलने की घोषणा बार-बार कर रहे हैं, मगर अब लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले। गत 17 अगस्त को हरियाली मेले में विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा की गई संगड़ाह मे अधिशासी अभियंता कार्यालय दोबारा खोले जाने , 50 बेडेड हॉस्पिटल तथा सिविल कोर्ट जैसी घोषणाओं को नारायण सिंह ने कोरी घोषणाएं बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सैलरी भी समय पर न दे पानी वाली घाटे का राग अलापने वाली सुक्खू सरकार के विधायक अब केवल घोषणाओं से शेष 3 साल का समय निकालने की कोशिश में है। 

    नारायण सिंह ने विकास खंड संगड़ाह में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2565 के करीब बेघर लोगों के मकान स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार पर उनके आवास पर चल रही सरकारी आईटीआई का लाखों रुपए किराया वसूलने व तैयार हो चुके आईटीआई भवन का उद्घाटन जानबूझकर एक साल से लंबित रखने के भी लगाए आरोप लगाए। शुक्रवार को विश्राम गृह संगड़ाह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर, मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.