Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला में अवैध कटिंग अवैध डंपिंग बारे डीसी के निर्देशों की उड़ाई जा रही धज्जियां : नाथुराम
    सिरमौर

    जिला में अवैध कटिंग अवैध डंपिंग बारे डीसी के निर्देशों की उड़ाई जा रही धज्जियां : नाथुराम

    By Himachal VartaSeptember 22, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर में अवैध कटिंग अवैध डंपिंग समेत अवैध खनन जोरों पर है । डीसी सिरमौर द्वारा संबंधित विभागों को अति आवश्यक लिखते हुए कार्रवाई करने के लिए भी बाकायदा लिखित तौर पर निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके कोई कार्रवाई सबंधित विभागों द्वारा होती दिखाई नहीं दे रही है। पांवटा-शिलाई क्षेत्र में लगातार अवैध खनन का कार्य जोरों पर है नेशनल हाईवे 707 पर अवैध कटिंग अवैध ब्लास्टिंग की जा रही है।

    डीसी द्वारा एनजीटी को दिए निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। यह आरोप आज नाहन में डीसी सिरमौर को पुनः सौंपी एक शिकायत में सामाजिक कार्यकर्ता नाथूराम चौहान ने लगाए है। मीडिया से रुबरु हुए नाथूराम चौहान ने कहा कि नेशनल हाईवे पांवटा-शिलाई-गुम्मा 707 पर अवैध कटिंग अवैध डंपिंग लगातार जारी है ।

    पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है । प्राकृतिक जल स्रोत खत्म हो चुके हैं। एनजीटी के निर्देशों की यहां सरेआम धज्जियां उड़ाई गई हैं। जिसको लेकर डीसी सिरमौर को लिखित तौर पर पत्र सौंपा गया। डीसी ने भी सबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए, बावजूद इसके संबंधित विभाग व अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं। कोई कार्रवाई क्षेत्र में होती दिखाई नहीं दे रही है।

    क्षेत्र वासियों को लगातार खनन माफिया अवैध कटिंग कर रहे लापरवाह लोगों के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर आज एक बार पुनः डीसी सिरमौर को पत्र सौंपा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.