Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यशंवत विहार की सड़कों‌ पर आज भी खुले में बहता है सीवरेज का पानी
    सिरमौर

    यशंवत विहार की सड़कों‌ पर आज भी खुले में बहता है सीवरेज का पानी

    By Himachal VartaSeptember 23, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर 2 का यशवंत विहार क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कें, खुले में बहता सीवरेज का पानी लोगों के लिए परेशानी बना है। क्षेत्र में शाम ढलते ही स्ट्रीट लाइटें न होने के चलते अंधेरा पसरा रहता है । इसके अलावा क्षेत्र में पेयजल संकट समेत कई समस्याओं से क्षेत्र के लोग परेशानी झेल रहे हैं।

    जिसको लेकर आज स्थानीय कंग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने क्षेत्र में जनता का दरबार लगाया और जनसमस्याएं सुनी। विधायक ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया है।

    मीडिया से रूबरू हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि यशवंत विहार क्षेत्र कुछ समय पहले ही नगर परिषद नाहन में मर्ज हुआ है। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान करने को लेकर आज वह यहां लोगों की जनसमस्याएं सुनने पहुंचे हैं। क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों समेत सीवरेज समस्या को लेकर नगर परिषद को बजट उपलब्ध करवा दिया गया है।

    क्षेत्र में जल्द विकास कार्य शुरू होंगे । इसके अलावा लोगों को आ रही समस्याओं के तुरंत समाधान करने को लेकर भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक स्वास्थ्य केंद्र खोला जा रहा है । प्रदेश सरकार द्वारा जिसको लेकर स्वीकृति मिल गई है ।

    एक सप्ताह के भीतर यहां स्वास्थ्य केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र शुरुआती चरण में  एक भवन किराए के भवन में चलाया जाएगा। लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.