नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति की बैठक आज बाला सुंदरी गौशाला नाहन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने की।
उन्होंने बाला सुंदरी गौशाला में बने तीनों शेड का भ्रमण किया। उन्होंने गोमूत्र अर्क बनाने की मशीन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा बाला सुंदरी गौशाला में पल रहे लगभग 102 गोधन रखरखाव संबंधी व्यवस्था की जांच की व वहां पर चल रहे कार्यों के प्रति समिति के समस्त सदस्यों का उत्साह वर्धन किया।
बैठक के दौरान उपाध्यक्ष एसपीसीए नाहन डॉ. नीरू शबनम ने गौशाला में चल रही विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। गौशाला में बनाए जा रहे गोबर के लॉक्स, दिवाली त्यौहार के लिए बनाए गए गोबर के दिये व गोबर के बने गमले बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया।
बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र बंसल द्वारा खर्चे का पूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसमें वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान गौशाला पर लगभग 19 लाख 50 हजार रुपये की राशि व्यय की गई है। जबकि व्यय राशि के बराबर की आमदन हुई है। बाला सुंदरी गौशाला समिति के सदस्यों ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर से गौशाला के प्रतिदिन के व्यय के लिए मंदिर न्यास त्रिलोकपुर से सहायता राशि प्रदान करने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर उपनिदेशक पशुपालन डॉ. खुराना, सहायक निदेशक पशुपालन डॉ. संदीप शर्मा, कमेटी सदस्य सतीश राणा व राजेंद्र बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
