Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»युवा रोजगार मेला में बढ़-चढ़ कर भाग लें-उपायुक्त
    सिरमौर

    युवा रोजगार मेला में बढ़-चढ़ कर भाग लें-उपायुक्त

    By Himachal VartaSeptember 25, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि आगामी 29 सितम्बर को श्रम एवं रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा सिरमौर जिला की तहसील कमरऊ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ श्रम रोजगार एवं विदेशी नियोजन तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि इस मेले का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहा है।  उन्होने बताया कि रोजगार मेला प्रातः 9ः00 बजे से आरंभ होगा और सांय 4ः00 बजे सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में लगभग 45 कम्पनियां भाग लेंगी। इसके अलावा सोलन जिला के बद्दी, नालागढ़ की भी लगभग 20 कम्पनियां भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में मेनकाइंड फार्मा, सन फार्मा, ब्लू स्टार, वर्धमान टेक्सटाइल, बिरला टेक्सटाइल, जाइडस लाइफ साइंस,मैकलियोड फार्मा, एबॉट हेल्थकेयर, पनासिया बायोटेक, तिरूपति ग्रुप और वारव फार्मा जैसी नामी कम्पनियां अपनी रिक्तियों की पूर्ति के लिए इस मेले में भाग ले रही है।
    उन्होंने बताया कि मेले में अभियार्थी को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 11250/- रूपये से लेकर 80,000/- रूपये प्रतिमाह रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में आठवीं, दसवीं जमा दो, बीटेक, बीए/बीकॉम, एम.एससी, एम.बी.ए, आईटीआई, बी.फार्मा, एम.फार्मा, डिप्लोमा होल्डर आदि शैक्षणिक योग्यता वाले युवा इस रोजगार मेला का लाभ प्राप्त कर सकते है।
    उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में भाग लेने हेतू सभी आवेदक ईईएमआईएस पोर्टल पर दर्शाए गए क्यूआर कोड़ से अपना पंजीकरण अवश्य कर ले। पंजीकरण से सम्बन्धित जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9988888261 पर सम्पर्क कर सकते है।
    उन्होंने कहा कि अगर किसी भी आवेदक को पंजीकरण करने में किसी प्रकार की असुविधा हो रही हो तो वह अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर पंजीकरण करवा सकते है। इसके अलावा पंजीकरण मेला स्थल पर भी किया जाएगा।
    उपायुक्त ने युवाओं से इस रोजगार मेले में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.