नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते पडदुनि क्षेत्र में देर रात भारी बारिश ने कहर मचाया है। यहां भारी बारिश के चलते बरसाती नालों में आया पानी लोगों के घरों एवं दुकानों में घुस गया। दूसरी और यहां सैकड़ो बीघा में लगी धान की नगदी फसल को भी बर्बाद कर गया।
लोगों के घरों दुकानों में घुसे पानी ने यहां रखे सभी सामान जलमग्न कर दिया। जिससे लोगों भारी नुकसान उठाना पड़ा। रात भर लोगों को डर के साए में जाकर बितानी पड़ी। लोगों के खेतों में खड़ी नगदी फसल को भी भारी बारिश ने खेतों में बिछा कर रख दिया है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।