Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भ्रष्टाचार में लिप्त प्रधान और दो वार्ड सदस्य सस्पेंड
    सिरमौर

    भ्रष्टाचार में लिप्त प्रधान और दो वार्ड सदस्य सस्पेंड

    By Himachal VartaSeptember 26, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत लाणी बोराड़ के प्रधान सहित पंचायत के 2 वार्ड सदस्यों को उनके पदों से सस्पैंड कर दिया गया है। इन सभी पर वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के चलते निलंबन की ये गाज गिरी है ।

    इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर अभिषेक मित्तल ने संबंधित जनप्रतिनिधियों के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ-साथ चल अचल संपत्ति तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत सचिव को सौंपने के भी निर्देश दिए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान रमेश पर ग्राम पंचायत की संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप लगा है। जबकि वार्ड सदस्य कपिल राणा पर पंचायत कार्यों में लापरवाही और साक्ष्यों से छेड़छाड़ का संदेह जताया गया है।

    वहीं आशा देवी के खिलाफ जारी आदेश में 150 बैग सीमेंट और अन्य सामग्री के गायब होने के साथ-साथ करीब डेढ़ लाख रुपये की सामग्री के अनुचित उपयोग का आरोप लगा है।

    बताया जा रहा है कि जांच के बाद तीनों पंचायत प्रतिनिधियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। जवाब संतोषजनक न पाए जाने के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई है। जिला पंचायत अधिकारी अभिषेक मित्तल ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रधान सहित दोनों वार्ड सदस्यों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत नियमित जांच होगी।

    जांच के दौरान इनका पद पर बने रहना जांच प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, लिहाजा तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।साथ ही यह भी निर्देश दिए गए है कि यदि उनके पास पंचायत की कोई भी चल अचल संपत्ति है, तो उसे तुरंत ग्राम पंचायत सचिव को सौंपना सुनिश्चित करें।

    हुए कार्यों को लेकर पाई गई अनियमितताओं को लेकर

    अर्जित की गई संपत्ति जाँच के साथ अटैच होगी या नहीं यह देखना अब बाकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.