नाहन( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):- डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के बी.वोक विभाग ने सांस्कृतिक एवं खाद्य उत्सव के साथ विश्व पर्यटन दिवस समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर बी.वोक विभाग ने सांस्कृतिक गतिविधियों और फूड स्टॉल का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रेम भारद्वाज और नोडल अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह तोमर ने किया। इस दौरान बी वोक टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी से एकल नृत्य और मॉडलिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा सिरमौरी नाटी और अन्य पारंपरिक झूरी नाटी का प्रदर्शन करके हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का प्रदर्शन किया।
छात्रों ने कॉलेज परिसर में भोजन स्टाल के दौरान सिरमौरी पारंपरिक व्यंजन सिद्दू और अन्य आतिथि पाक वस्तुओं जैसे मॉकटेल, कोल्ड कॉफी, फ्रूट चाट, पानी पुरी और चाट पापड़ी का प्रदर्शन करके भोजन तैयार करने का कौशल दिखाया।