Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई से नाहन बाजार में हड़कंप
    सिरमौर

    फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई से नाहन बाजार में हड़कंप

    By Himachal VartaSeptember 28, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– नाहन बाजार में फूड सेफ्टी विभाग ने फिर दबिश दी। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 8 सेंपल भरे गए। जैसे ही टीम गुन्नूघाट में एक दुकान पर सेंपल लेने पहुंची, उसके बाद आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। टीम सिर्फ एक ही दुकान से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सेंपल लेने में कामयाब हो पाई। आगे की कार्रवाई दुकानें बंद होने के चलते नहीं की जा सकी। इस बीच कई दुकानदार एकत्रित होकर कार्रवाई के विरोधस्वरूप एडीएम सिरमौर के पास पहुंच गए।

    दरअसल, फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने तीन दिन के भीतर दूसरी बार इस कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारी वर्ग में हड़कंप मचा हुआ है। गत बुधवार को भी टीम ने नाहन बाजार में दबिश देकर 30 सेंपल भरे थे। इस कार्रवाई की भनक लगते ही कई किराना दुकानदारों ने अपने शटर डाउन कर दिए।

    फिर फूड सेफ्टी विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी. जैसे ही टीम पहली ही दुकान पर पहुंची, तो इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के अन्य दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। लिहाजा, एक दुकान से सेंपल लेने के बाद टीम लौट गई और कुछ दुकानदार इकट्ठे होकर एडीएम कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखा।

    बता दें कि फूड सेफ्टी विभाग लोगों के स्वास्थ्य को मध्यनजर रखते हुए कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। आम लोगों के स्वास्थ्य से किसी तरह का खिलवाड़ न हो, इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। इस बीच बुद्धिजीवी लोगों का मानना है कि ऐसी कार्रवाई को लेकर सबको सहयोग करना चाहिए, आखिर मसला आम लोगों के खान-पान से जुड़ा है।

    लोगों में ये सवाल भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि दुकानों में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उचित खाद्य वस्तुएं बेची जा रही हैं तो कार्रवाई के दौरान दुकानदार अपनी दुकानें क्यों बंद कर रहे हैं? आखिर कार्रवाई का विरोध क्यों किया जा रहा है? यदि व्यापारी सही हैं, तो वह विभाग को अपना सहयोग क्यों नहीं दे रहे? यही सब सवाल आज शहर में चर्चा का केंद्र बने रहे।

    उधर, एडीएम के पास पहुंचे व्यापारी वर्ग ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से फूड सेफ्टी विभाग की टीम बाजार में दस्तक दे रही है। आजकल ऑनलाइन उत्पादों के कारण पहले ही बाजार में काम कम हो गया है. उन्होंने मांग की कि यदि सेंपल लेने ही हैं, तो एक-दो वस्तुओं के लेकर इस कार्रवाई को यही पर रोका जाए या फिर मैन्युफैक्चरर से सेंपल भरे जाएं।

    वहीं, इस संदर्भ में एफएसओ प्रियंका कश्यप ने सिर्फ इतना कहा कि आज एक दुकान से विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 8 सैंपल भरे गए हैं। विभाग का मकसद सिर्फ इतना है कि लोगों के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हों. इसी के मद्देनजर कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.