Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कफोटा रोजगार मेले में 100 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
    सिरमौर

    कफोटा रोजगार मेले में 100 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

    By Himachal VartaSeptember 29, 2024
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- -सिरमौर जिले के उप मंडल कफोटा में रविवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के सैंकड़ों युवा उद्योगों पर विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इस दौरान उद्योग मंत्री ने 100 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

    हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को कफोटा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का आयोजन रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा किया गया।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा परिसर में आयोजित मेले में लगभग 40 नियोक्ताओं के लगभग 1800 रिक्तियों को भरने के लिए युवा पहुंचे। इन पदों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भरा जाएगा। इन सभी पदों की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर उपलब्ध है।

    पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगईन टैब के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पंजीकृत करना होता है। पोर्टल पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज उम्मीदवार अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेज़ों के साथ कफोटा रोजगार मेले में पहुंचे। इस दौरान उद्योग मंत्री ने 100 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में सीमित रोजगार उपलब्ध हैं। ऐसे में युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के लिए प्रोत्सातित किया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.