Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सुमित खिम्टा ने पांवटा साहिब के केदारपुर में स्थापित कूड़ा संयंत्र का किया दौरा
    सिरमौर

    सुमित खिम्टा ने पांवटा साहिब के केदारपुर में स्थापित कूड़ा संयंत्र का किया दौरा

    By Himachal VartaOctober 1, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)-उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के साथ आज पांवटा साहिब की भाटांवाली पंचायत के केदारपुर में स्थापित कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण किया।
    इस दौरान एसडीएम पांवटा साहिब ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि यह है कूड़ा संयंत्र लगभग पाँच बीघा भूमि पर स्थापित किया गया है तथा आस पास के क्षेत्रों को दुर्गंध से बचाने के लिए कूड़ा संयंत्र के साथ लगती वनभूमि पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण भी किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि अगले 5-6 वर्षों में घने देशी प्रजातियों के वृक्षारोपण की एक दीर्घकालिक टिकाऊ हरित दीवार बनाई जाएगी ताकि अपशिष्ट संयंत्र के करीब रहने वाले लोगों को इस से निकलने वाली दुर्गंध से बचाया जा सके।
    उन्होंने बताया कि इसके दृष्टिगत इस मानसून में 40 से अधिक प्रजातियों के 3000 से अधिक पौधे यहां लगाए गए हैं जिनमें शीशम, अमलतास, खैर, नीम, सेमल, तुन, ढाक, जंगली आम, कदम्ब, पापड़ी आदि के वृक्ष के साथ-साथ  सुगंधित प्रजातियों के पौधे जैसे हरश्रृंगार, रात की रानी, चमेली आदि झाड़ीनुमा पौधे व बेर, विटेक्स, करोंदा, रामबाॅंस (एगेव) व जड़ी-बूटियाँ, घास जैसे नाल, मुंज, दूब और बांस जैसी तेजी से बढ़ने वाली प्रजातियाँ शामिल है।
    उपायुक्त सिरमौर ने इस की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार के अन्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र नाहन और राजगढ़ में भी लागू किया जाएगा। इसके उपरांत उपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष पर सीनियर सिटीजन काउंसिल पांवटा साहिब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर ने स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ के निरीक्षण उपरांत सिरमौरी हाॅट के निर्मित होने वाले भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान वन मण्डल अधिकारी ऐश्वर्या राज, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग अभिषेक मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.