Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खेल मैदान युवा शक्ति की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने का उपयुक्त मंच -अनिरुद्ध सिंह
    सिरमौर

    खेल मैदान युवा शक्ति की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने का उपयुक्त मंच -अनिरुद्ध सिंह

    By Himachal VartaOctober 2, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह  ने राजगढ उपमंडल के ग्राम पंचायत जदोल  टपरोली में पझौता क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित  खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेलकूद  प्रतियोगिताएं युवा शक्ति की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने का उपयुक्त मंच है जो युवाओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत करने के साथ-साथ जीवन में संघर्ष कर आगे बढ़ना सीखाता है तथा युवा शक्ति को नशे से दूर रखने में भी खेल का मैदान अहम भूमिका अदा करता है।
    उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को इतिहास आज भी स्मरण करता है पझौता आंदोलन का इतिहास विशेष है और सभी को इसे जानना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में विशेष आरक्षण प्रदान कर रही है।  प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर देश और प्रदेश का नाम  रोशन किया है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
    पंचायती राज मंत्री ने जदोल टपरोली पंचायत भवन निर्माण के लिए एक करोड़ चौदह लाख रुपए की राशी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गत वर्ष 47 करोड रुपए व इस वर्ष 65 करोड रुपए पंचायत भवन निर्माण के लिए स्वीकृत किए है।
    उन्होंने पंचायत भवन के लिए भूमि दान देने वाले परिवार का आभार व्यक्त किया तथा एसडीम राजगढ़ व तहसीलदार नोहरी  को निर्देश दिए कि वह दान दी गई भूमी को शीघ्र ही पंचायतीराज विभाग को स्थानांतरित करे ताकि शीघ्र अति शीघ्र  पंचायत भवन का निर्माण आरंभ किया जा सके।

    उन्होंने क्षेत्र वासियों द्वारा रखी गई सरकारी बस की मांग व कॉलेज भवन के अधूरे कार्य को पूर्ण करने की मांग पर कहा कि वह माननीय मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री जिनके पास परिवहन विभाग भी है के समक्ष  क्षेत्र वासियों की समस्या को व्यक्तिगत रूप से रखेंगे तथा शीघ्र ही क्षेत्र की इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा ।
    मंत्री अनिरुद्ध सिंह  ने कोटलाबांगी पंचायत घर की मुरमम्त के लिए  10 लाख, शाया सनौरा  के लिए 2 लाख, धनच मानवा पंचायत भवन की ऊपरी  मंजिल के लिए प्राक्कलन अनुसार धन राशि देने की घोषणा की।
    पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पझौता आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जनसमूह को शपथ भी  दिलाई। उन्होने  देवदार का वृक्ष रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    कार्यक्रम के दौरान पंचायतीराज मंत्री  को मेला कमेटी की ओर से शॉल, टोपी और डांगरा भेंट कर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी व पूर्व  विधानसभा अध्यक्ष गंगु राम मुसाफिर ने सम्बोधन करते हुए क्षेत्र की मांगों व समस्याओं को क्षेत्र वासियों की ओर से मंत्री जी के समक्ष रखा।

    इस अवसर पर एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर, जिला विकास  अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग अभिषेक मित्तल, बीडीओ राजगढ तपेंद्र नेगी,  पच्छाद कांग्रेस प्रभारी अजय कंवर, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पच्छाद रंधीर कंवर, वरिष्ट उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी इंदर सिंह, मेला कमेटी अध्यक्ष तपेंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी  उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.