Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नवरात्रे के पहले दिन काली स्थान मंदिर पहुँचे 5000 से ज्यादा श्रद्धालु
    सिरमौर

    नवरात्रे के पहले दिन काली स्थान मंदिर पहुँचे 5000 से ज्यादा श्रद्धालु

    By Himachal VartaOctober 3, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शरद नवरात्र के पहले दिन प्रमुख शक्ति पीठों में श्रद्धा का अपार सैलाब उमड़ा। ऐतिहासिक शहर नाहन के प्रमुख शक्तिपीठ काली स्थान मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का ताँता लगना शुरू हो गया था।

    दोपहर बाद 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के द्वारा माथा टेका गया। ऐतिहासिक कालीन मंदिर काली स्थान में राज परिवार की ओर से कंवर अजय बहादुर सिंह के द्वारा जौं- पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया।

    जौं पूजन के दौरान मंदिर मां के जयकारों से गूंज रहा था।मन्दिर में पहले दिन माँ शैलपुत्री की आराधना की गई। वहीं काली स्थान मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा इस बार चौदस तक नियमित रूप से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अल्प आहार के साथ भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

    यही नहीं प्रत्येक श्रद्धालु के लिए मंदिर के ही प्रांगण में बैठने के साथ साथ जलपान आदि का भी प्रबंध रखा गया है। नियमित रूप से भंडारे का प्रावधान समिति के द्वारा पहली बार किया गया है।

    मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता उर्फ सुक्खू भाई ने बताया कि फिलहाल प्रायोगिक तौर पर दूर से आने वाले भक्तों के लिए मां की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई हैं ।

    उन्होंने बताया कि मंदिर का मुख्य भंडारा चौदस के दिन आयोजित किया जाएगा।मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशोरी नाथ ने बताया कि मन्दिर में प्रतिदिन सुबह आरती का प्रावधान रखा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.