नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आज गिरी पार क्षेत्र के संगड़ाह में डिग्री कॉलेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई के तत्वावधान में कालेज के युवाओं को भाजपा सदस्यता अभियान से जोड़ने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सदस्यता अभियान के दौरान डिग्री कॉलेज में सेंकडों युवाओं ने नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याण नीतियों और विशेष कर देशभर में युवाओं के कल्याण के लिए चलाए जा रहे युवा कल्याण कार्यक्रमों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने बताया कि जब से पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया है तब से देश के युवाओं में सदस्यता ग्रहण करने के लिए एक विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाए गए अनेक रोजगारमूलक कार्यक्रमों के कारण संभव हो पाया है जिस कारण अधिक से अधिक युवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर के अलावा रेणुका भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज ठाकुर भी उपस्थित थे उन्होंने युवाओं से यह भीआग्रह किया की 5 तारीख को नाहन में आयोजित जिला भाजपा कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के विचार सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में नाहन में उपस्थित हो।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22
