Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांटी मशवा स्कूल में हुई स्वामी विवेकानंद की ज्ञान प्रतियोगिता
    सिरमौर

    कांटी मशवा स्कूल में हुई स्वामी विवेकानंद की ज्ञान प्रतियोगिता

    By Himachal VartaOctober 7, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा के प्रांगण में विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ( एबीवीपी ) द्वारा स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024 आयोजित करवाई गई। विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 ई. को हुई थी।
    हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एबीवीपी हिमाचल प्रदेश प्रांत द्वारा 6 अक्टूबर 2024 को पूरे हिमाचल प्रदेश में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – 2024 आयोजित करवाई गई। जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा शिक्षा खण्ड सतौन के प्रांगण में भी आयोजित करवाई गई। पूर्व में एबीवीपी के सक्रिय सदस्य रहे व वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ( आईसीडीईओएल ) से बीएड का प्रशिक्षण ले रहे छात्र अध्यापक विक्रम कंवर जो कि आजकल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा में शिक्षक अभ्यास कर रहे हैं ने इसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रताप कंवर व समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया। 
    जिनकी अनुमति से विद्यालय में यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता के लिए निरीक्षक (Invigilator) के तोर पर आए श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पोंटा साहिब के छात्र वंश की और ऋतिक का भी धन्यवाद किया। विक्रम कंवर ने कहा इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 9वीं से 12वीं तक के 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें 33 छात्राएं व 24 छात्र शामिल थे। 
    इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर अलग-अलग राशि से सम्मानित किया जाएगा तथा विद्यालय स्तर के सभी टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। एबीवीपी का इस प्रतियोगिता को करवाने काम उद्देश्य छात्रों को सही दिशा देना और प्रतियोगी परीक्षा व सामान्य ज्ञान के बारे में जागरूक करना है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.