Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यशवंत विहार कल्याण समिति के प्रधान बने संजय ठाकुर
    सिरमौर

    यशवंत विहार कल्याण समिति के प्रधान बने संजय ठाकुर

    By Himachal VartaOctober 7, 2024
    Facebook WhatsApp
     नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-   आखिर लंबेअंतराल के बाद हिमाचल निर्माता के नाम पर बनी नाहन की आदर्श कॉलोनी यशवंत विहार को नया प्रधान मिल गया है।
    रविवार देर शाम विजय पाल पवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई यशवंत विहार कल्याण समिति की बैठक में चुनावी मुद्दा छाया रहा।
    देर शाम तक चली चर्चा के बाद सर्वसम्मति से संजय ठाकुर उर्फ संजू भाई को यशवंत विहार कल्याण समिति का प्रधान चुन लिया गया।
    सर्व समिति से ही दुर्गाराम शर्मा को उपप्रधान योगेंद्र ठाकुर को महासचिव गुमान सिंह को सहसचिव संजय बंसल को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
    बड़ी बात तो यह है कि इस बार की चुनावी बैठक में समिति का कोरम भी शत प्रतिशत रहा। नई कार्यकारिणी में चमन लाल , धीरेन वालिया विजय पाल पवार को समिति का मुख्य सलाहकार का दायित्व सौंपा गया।
    कार्यकारिणी सदस्यों में हर्ष मनी, विजय पुंडी ,विजय शर्मा ,सुनीता राणा, नागेंद्र ठाकुर, बालक राम ,राकेश शर्मा कंवर सिंह नेगी, प्रोमिला ठाकुर, महेश गुप्ता ,अर्पित शर्मा, सतपाल, राजकुमार शर्मा, राजकुमार ठाकुर, जगत राम शर्मा, राजेंद्र ठाकुर को शामिल किया गया है। जबकि प्रेस सचिव का जिम्मा शैलेश सैनी को दिया गया है।
    नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय ठाकुर ने अपनी प्राथमिकता में बताया कि हिमाचल निर्माता के नाम पर बनी इस कॉलोनी के आदर्शों को भी बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यशवंत विहार कल्याण समिति पूरी तरह से गैर राजनीतिक है जिसमें सभी राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों का सम्मान रहेगा। उन्होंने कहा कि यशवंत विहार कॉलोनी को अराजक व शरारती तत्वों से सुरक्षित रखने के लिए जल्द ही एसपी सिरमौर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। पुलिस प्रमुख से यशवंत विहार में पुलिस पोस्ट के साथ-साथ नियमित अगस्त व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का भी प्रावधान करवाया जाएगा।
    संजय ठाकुर ने कहा कि बिजली पानी के साथ-साथ सफाई की व्यवस्था भी चाक चौबंद रहे इसको लेकर योजना तैयार की जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि यशवंत विहार कॉलोनी से गुजरने वाले एन एच पर तीखे मोड़ के ब्लैक स्पॉट को प्रशासनिक मदद से दुरुस्त करवाया जाएगा। संजय ठाकुर ने कल्याण समिति के द्वारा दिए गए दायित्व के लिए आभार व्यक्त  किया और कहा कि मैं समिति के विश्वास की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश रखूंगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही यशवंत विहार कल्याण समिति की महिला विंग भी तैयार की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.