Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हरियाणा में भाजपा की शानदार जीत ने पीएम मोदी की नीतियों पर लगाई मुहर : डॉ बिंदल
    सिरमौर

    हरियाणा में भाजपा की शानदार जीत ने पीएम मोदी की नीतियों पर लगाई मुहर : डॉ बिंदल

    By Himachal VartaOctober 9, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- डाॅ राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हिमाचल प्रदेश ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत ने एक बार फिर नरेन्द्र भाई मोदी की कार्यशैली और भाजपा की नीतियों के उपर मोहर लगाई है। बिन्दल ने कहा कि मोदी जी ने जिस तरह देश को फं्रट से लीड किया है वो गरीब कल्याण का मामला हो, वो किसान कल्याण का मामला हो, वो युवाओं के, महिलाओं के उत्थान का मामला हो, वो इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलेपमैंट का मामला हो, राष्ट्रीय मुद्दों की बात हो मोदी जी ने जिस तरह से देश का नेतृत्व किया है।

    कांग्रेस की परिवारवाद की नीति, कांग्रेस की जातियों के नाम पर बांटने की नीति और धर्म के आधार पर राजनीति करने की नीति को हरियाणा की जनता ने खारिज कर दिया, देश की जनता ने खारिज कर दिया और राहुल गांधी जिस तरह से देश को जातियों में बांटने में लगे हुए थे, आज जनता ने बता दिया कि पूरा देश एक रहेगा, सनातन एक रहेगा, सनातन को जातियों में बांटने का षड़यंत्र नहीं चलेगा।

    डाॅ बिन्दल ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हरियाणा में हिमाचल कांग्रेस का जो माॅडल है उसको बेचने की भरपूर कोशिश हुई। हरियाणा में हिमाचल के मुख्यमंत्री, हिमाचल के कांग्रेस के नेताओं ने झूठ परोसा और कहा कि हिमाचल में हमने गारंटियां पूरी कर दी है परन्तु गारंटियां पूरी नहीं की, यह हरियाणा की जनता को समझ में आ गया ।

    डाॅ बिन्दल ने कहा कि हिमाचल के कार्यकर्ता हरियाणावासियों का धन्यवाद करते हैं, हरियाणा भाजपा को बधाई देते हैं और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। नरेन्द्र भाई मोदी का नेतृत्व, नड्डा जी की अध्यक्षता और अमित भाई शाह की कार्यकुशलता इसके कारण यह संभव हुआ और हम नायब सिंह सैणी को भी बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.