Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»इंस्पायर मानक स्कॉलरशिप योजना के आवेदन को मात्र पांच दिन शेष-अजित चौहान
    सिरमौर

    इंस्पायर मानक स्कॉलरशिप योजना के आवेदन को मात्र पांच दिन शेष-अजित चौहान

    By Himachal VartaOctober 9, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उप निदेशक उच्चतर शिक्षा सिरमौर अजित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 2024-25 के लिए इंस्पायर मानक स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 15 अक्तूबर, 2024 कर दिया गया है।
    उन्होंने बताया कि इंस्पायर मानक स्कॉलरशिप योजना के आवेदन को मात्र पांच दिन शेष रह गए है तथा जिन विद्यार्थियों ने अभी तक इंस्पायर मानक अवार्ड में आवेदन नहीं किया है वे निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन पहली जुलाई से 15 सितम्बर तक करने के लिए कहा गया था परन्तु आवेदन की धीमी गति को देखते हुए विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि को एक महीने तक बढ़ा दिया है।
    उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए राजकीय व निजी विद्यालयों के छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थी पात्र है। इंस्पायर मानक योजना का उददेश्य विद्यार्थियों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है, इसमें विद्यार्थियों की और से विज्ञान विषय पर मॉडल तैयार किए जाते है। इस योजना के तहत स्कूल में छठी से दसवीं कक्षा के 10 से 15 वर्ष आयु के विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए पूरे देश से पोर्टल व एप के माध्यम से आवेदन किया जाता है जिसके लिए विद्यार्थी अब 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते है।
    उप निदेशक उच्चतर शिक्षा ने सिरमौर जिला से इस योजना के तहत आवेदन कम प्राप्त होने पर जिला में कार्यरत सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, हाई स्कूल व निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यो को निर्देश दिए कि समय रहते सभी स्कूल जल्द से जल्द विद्यार्थियों के आवेदन पोर्टल पर पंजीकृत करें।
    उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आवेदन करने की तिथि को बार-बार नहीं बढ़ाया जा सकता इसलिए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। इसके उपरांत आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत पंजीकृत विद्यार्थियों के आवेदन नहीं करने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्य और संबन्धित विषय शिक्षक से विभाग द्वारा जवाब-तलब किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.