Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा में 16 नवम्बर को होगी भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
    सिरमौर

    पांवटा में 16 नवम्बर को होगी भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

    By Himachal VartaOctober 9, 2024
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में हर वर्ष आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा इस बार भी आयोजित की जाएगी। रथ यात्रा का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा। यात्रा से संबंधित कार्यों की पहले शारदीय नवरात्रि को रथ का विधिवत पूजन कर शुरुआत की गई है।भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा मधुबन आश्रम ऋषिकेश के संचालक स्वामी श्री परमानंद जी महाराज की अगवाई में होगी। रथ यात्रा का आयोजन श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा साहिब कर रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी रथ यात्रा की शुरुआत बद्रीपुर शिव मंदिर से होगी। यात्रा का समापन विश्वकर्मा मंदिर में होगा। यात्रा बद्रीपुर शिव मंदिर से होकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी चौक, महाराज अग्रसेन चौक से होकर मुख्य बाजार गीता भवन मंदिर से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर तक पहुंचेगी। इस दौरान स्थानीय भजन कीर्तन मंडलियों के अलावा महाराष्ट्र से विशेष कीर्तन पार्टी को आमंत्रित किया गया है।
    श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष हरविंदर कुमार ने जानकारी दी कि रथ यात्रा से संबंधित तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले नवरात्रि को रथ का विधिवत पूजन के साथ धार्मिक और अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संतराम शर्मा, सचिव नीरज उदवाणी, कोषाध्यक्ष संजय खंडूजा, अशोक शर्मा, वेद शर्मा, सुशील मित्तल, डॉ. सूरज, कमल वर्मा और संदीप खुराना आदि ने क्षेत्र के लोगों से आवाहन किया कि रथ यात्रा में पहुंचकर पुण्य के भागीदार बने। आयोजिकों ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी का रथ खींचने से व्यक्ति के दुर्भाग्य का अंत होकर सौभाग्य का सृजन होता है। रथ यात्रा में शामिल होने से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को सद्गति को प्राप्त होती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.