Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»40 हजार में ही बनाडाला 51 फीट लंबा रावण
    सिरमौर

    40 हजार में ही बनाडाला 51 फीट लंबा रावण

    By Himachal VartaOctober 12, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- एक और जहां नाहन नगर पालिका बाहरी राज्य से महंगे कारीगर बुलाकर महंगे दामों पर रावण का पुतला बनवाते हैं वही नाहन की सेन वाला पंचायत में माता भद्राकाली मेला कमेटी के सदस्यों ने खुद ही 51 फीट लंबा रावण का पुतला बनाया।यह पुतला जेबीटी अध्यापक ललित कुमार के द्वारा डिजायन किया गया था। रावण के पुतले को बनाने में मिला कमेटी के सदस्य ललित युद्धवीर वेद प्रकाश रिशिपाल पवन कुमार सहित मेला कमेटी व ग्राम पंचायत प्रधान सांदीपक तोमर शामिल रहे।मेला कमेटी के अध्यक्ष सांदीपक ने बताया कि रावण के पुतले के निर्माण में ₹40 हजार रुपए तथा उसमें भर गई आतिशबाजी आदि को मिलाकर ₹100000 का खर्चा आया है।

    बता दे कि हर वर्ष की भांति अष्टमी को सेन वाला पंचायत के भद्रकाली मंदिर में शुरू होने वाले दशहरा मेला का इस बार भी बड़ी ही भव्यता के साथ आयोजन शुरू हुआ। आज शनिवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित पंजाब व हिमाचल के नामी गिरामी महिला व पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के द्वारा किया जाएगा। जबकि बीती देर शाम शुक्रवार को मेला कमेटी के द्वारा आयोजित डांसिंग व सिंगिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

    अंडर 16 डांसिंग प्रतियोगिता में किस में कितना है दम कार्यक्रम की स्टार कलाकार शिवानी ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान श्रद्धा ने दूसरा जबकि विधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं सहित अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को ग्राम प्रधान संदीपक के द्वारा सम्मानित किया गया।मेला आयोजन समिति के मुख्य सलाहकार ललित ने बताया कि शनिवार की शाम 7:00 बजे लंका दहन के बाद रावण को अग्निबाण मार कर धराशाई किया जाएगा।बता दें कि यह मेला माता भद्रकाली को समर्पित होता है जिसका आयोजन स्थानीय पंचायत के द्वारा गठित दशहरा मेला कमेटी के द्वारा किया जाता है।

    यह मेला न केवल सनातन धर्म की वेधशाला कहलाता है बल्कि गांव की प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच भी उपलब्ध कराता है। गांव के प्रधान संदीपक पंचायती राज के अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणा भी है क्योंकि संदीप के द्वारा न केवल गांव का विकास बल्कि गांव के साथ-साथ उन्होंने यहां के आदर्शों को भी भावी पीढियों के लिए सफलता की सीधी बनाया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि लंका दहन के बाद रात्रि को 9:00 बजे देहरादून से आमंत्रित नीतू चंचल एंड पार्टी के द्वारा जागरण भी आयोजित किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.