नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के शिक्षा खंड नाहन के अंतर्गत आने वाली राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन के छात्र दीक्षित वर्मा अब राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।दीक्षित वर्मा का चयन हाल ही में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हमीरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दीक्षित का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दीक्षित ने अपनी सफलता श्रेय कड़ी मेहनत और शारीरिक शिक्षक नरेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। शिलाई के रहने वाले दीक्षित ने बताया वह रोजाना सुबह 4:00 बजे नाहन के चंबा ग्राउंड में फुटबॉल की प्रैक्टिस करता है। जहां वह इस खेल की सभी बारीकियां सीख रहा है। उधर, दीक्षित के चयन से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल की मुख्याध्यापिका सीमा वर्मा ने दीक्षित को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
