नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन के हालात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन का अस्पताल जो कांग्रेस के राज में 12 से 15 डॉक्टरांे के साथ चलता था उसे 2022 में 122 स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध करवाए गए। 265 करोड़ रू0 केन्द्र की मोदी सरकार ने श्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा उपलब्ध कराया और मैडिकल भवन निर्माण का कार्य तेज गति से शुरू किया। आज कांग्रेस केजरीवाल राज में ये हालात हुए है कि 22 महीने में एर्क इंट भी अस्पताल व मैडिकल भवन में नहीं लगी। उन्हीं डॉक्टरों के दम पर आज अस्पताल चल रहा है जो भाजपा शासन में यहां लाए गए। आज तो सूरतेहाल है कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था संभाली नहीं जाती। भारी भरकम पानी भाजपा ने दिया परन्तु अस्पताल में पानी नहीं होता और दोषारोपण भाजपा पर करके कांग्रेस के नेता जनता को धोखा नहीं दे सकते। विगत 22 महीने में विकास के सभी कार्य बंद कर दिए गए और पूर्व सरकार में खोले हुए पटवार सर्कल, प्राईमरी हैल्थ सैन्टर, सीएचसी, वैटनरी डिस्पेंसरीज और सब तहसीले बंद करके नाहन की जनता को बहुत बड़ा धोखा दिया कांग्रेस की सरकार ने।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
