नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में चल रहे विशेष जागरूकता अभियान आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2024 के तहत आज उप मण्ड़ल नाहन के त्रिलोकपुर व आईटीआई नाहन तथा उपमंडल शिलाई के बस स्टैंड़ रोनहाट व शिलाई, कफोटा के बस स्टैंड़ सतौन व राजकीय महा विद्यालय कफोटा में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जहां एक ओर गीत-संगीत से मनोरंजन किया वहीं नुक्कड़ नाटक द्वारा आपदा के नुक्सान को कम करने, भूकंपरोधी मकान बनाने, भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती में सुरक्षा उपायों व सावधानियों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान लोगो को जागरूक करते हुए कलाकारों ने बताया कि भूकंप आने की स्थिति में झुको, ढको व पकडो की रणनीति को अपनाना चाहिए तथा हमें आपदा से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारियां इक्कठी करनी चाहिए और इन जानकारियों को अपने परिवार, बच्चों व बुजुर्गों के साथ सांझा करना चाहिए ताकि आपदा के समय जागरूक रह कर जीवन सुरक्षित किया जा सके।
कार्यक्रम में आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली, उप प्रधानाचार्य मोनिषा उपाध्याय व अन्य प्रशिक्षक, त्रिलोकपुर में तहसीलदार उपेन्द्र कुमार मन्दिर न्यास समिति के रजत कुमार, टिकेन्द्र अभिषेक, ग्राम पंचायत शिलाई के उप प्रधान कपिल शर्मा, ग्राम पंचायत रोनहाट के प्रधान जोगो चैहान व सचिव नीता राम पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Wednesday, October 21
