नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 का आयोजन 24 सितम्बर से 23 नवम्बर, 2024 तक किया जा रहा है जिसके तहत जिला भर के सभी स्कूलों, कॉलेजो व पंचायत घरों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा युवा वर्ग व आम जनमानस को तम्बाकू से होने वाली बिमारियों और इसके दुष्प्रभाव के बारे में अवगत करवाया जा रहा है।
यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर अजय पाठक ने देते हुए बताया कि 60 दिन तक चलने वाले इस अभियान के तहत तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना, तम्बाकू मुक्त शिक्षा संस्थानों के अनुपालन को बढ़ाना, तम्बाकू मुक्त गांव के लिए प्रयास, कोप्टा 2003, पीईसीए 2019, इलेक्ट्रीक सिगरेट निषेद अधिनियम के प्रवर्तन को बढ़ाना, सोशल मीडिया सहभागिता बढ़ाना जैसे कार्य किए जाएगें।
उन्होंने बताया कि इन सभी पहलुओं को मध्य नजर रखते हुए जिला के सभी खण्ड़ चिकित्सा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए है कि वे सभी अपने अपने क्षेत्र में आने वाले स्कूलों व पंचायतों में जाकर तम्बाकू मुक्त अभियान की शपथ दिलाए और लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि भारत में युवाओं के बीच तम्बाकू मुक्त जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए तम्बाकू मुक्त गांवों व शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान अपनी पंचायत को तम्बाकू मुक्त करवाने वाली पंचायत को पांच लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि सभी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेना सुनिश्चित करें और इसे सफल बनाने में हमारा सहयोग करें।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Wednesday, October 21
