Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राष्ट्रीय इंट्रीगेशन कैम्प में नाहन महाविद्यालय से हिमांशु व समीक्षा का चयन
    सिरमौर

    राष्ट्रीय इंट्रीगेशन कैम्प में नाहन महाविद्यालय से हिमांशु व समीक्षा का चयन

    By Himachal VartaOctober 21, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : -राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना‌ (एनएसएस) इकाई के दो स्वयंसेवक, हिमांशु और समीक्षा का चयन पानीपत में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय इंट्रीगेशन कैम्प के लिए हुआ है। यह कैम्प 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक एस.डी. पी.जी. महाविद्यालय, पानीपत में आयोजित होगा, जिसमें पूरे भारत से चयनित श्रेष्ठ स्वयंसेवक भाग लेंगे।
    कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालयों से कुल चार स्वयंसेवक इस कैम्प में भाग ले रहे हैं, जिनमें से दो स्वयंसेवक नाहन महाविद्यालय से चुने गए हैं। प्रो. लक्षिता ने बताया कि नाहन महाविद्यालय की NSS इकाई को यह अवसर पूर्व में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्राप्त हुआ है, जिसमें माई भारत पोर्टल, डिजिटल इंडिया, प्लास्टिक प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं।  
    प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने हिमांशु, समीक्षा और समस्त एनएसएस इकाई को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए, स्वयंसेवकों से समाज सेवा के क्षेत्र में इसी तरह तत्पर रहने का आह्वान किया। हिमांशु लाल्टा और समीक्षा ने अपने सेवा कार्यों के माध्यम से कई सामुदायिक कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसके परिणामस्वरूप उनका चयन हुआ।  इस अवसर पर एनएसएस समन्वयक अधिकारी डॉ. विनय शर्मा और चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय निदेशालय के युवा अधिकारी जय भगवान को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। डॉ. पंकज चांडक, जिला नोडल अधिकारी, एनएसएस जिला सिरमौर, ने इस चयन को स्वयंसेवकों की मेहनत और एनएसएस के समर्पण का परिणाम बताया।  
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.