Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डेंगू और वायरल फीवर की बड़ी आपदा से गुजरने के बावजूद शहर के लोग खुले में कचरा फेंक कर खुद ही एक महामारी को निमंत्रण दे रहे हैं।
    सिरमौर

    डेंगू और वायरल फीवर की बड़ी आपदा से गुजरने के बावजूद शहर के लोग खुले में कचरा फेंक कर खुद ही एक महामारी को निमंत्रण दे रहे हैं।

    By Himachal VartaOctober 21, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपीजैरथ):–  देश की सबसे पुरानी और दूसरी नगर परिषद के अथक प्रयासों के बाद पढ़े लिखे समझदार खुले में कचरा गिरने से बाज नहीं आ रहे हैं।

    नाहन नगर परिषद के द्वारा सफाई कर्मचारी सहित घर से कचरा उठाने वाले सफाई मित्रों के भारी लाभ लश्कर के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

    डेंगू और वायरल फीवर की बड़ी आपदा से गुजरने के बावजूद शहर के लोग खुले में कचरा फेंक कर खुद ही एक महामारी को निमंत्रण दे रहे हैं। मीडिया टीम के द्वारा सुबह करीब 5:30 के आसपास की गई रिपोर्टिंग में खास बात यह नजर आई कि शहर के हर कोने में सफाई मित्र पूरी संजीदगी से सफाई कार्य में जुटे हुए थे।

    बावजूद इसके जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर फेंका गया कचरा पढ़े लिखो की मूर्खता की पुष्टि कर रहा था। गुन्नू घाट ,जीएसटी रोड, केंट स्कूल, माल रोड, शिमला रोड शाहिद शहर का कोई ऐसा कोना नहीं था जहां खुले में कचरा गिराया ना गया हो।

    शहर के वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि अधिकतर किराए के मकान में रहने वाले लोग व कुछ दुकानदार ऐसे हैं जो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर का कचरा पॉलिथीन बैग में बंद कर खुली जगह पर गिरा देते हैं। खुली जगह पर गिराए हुआ कचरा न केवल बेसहारा पशुओं के लिए संकट बन गया है बल्कि शहर कब महामारी की चपेट में आ जाए इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

    ऐसा भी नहीं है की डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन नहीं होती हो बल्कि कूड़ा इकट्ठा करने वाले सफाई मित्र का इंतजार कर पाना लोगों की फितरत में अभी तक शामिल नहीं हुआ है। चिंता की सबसे बड़ी बात तो यह भी है कि लोग अभी भी घर के कचरे का पृथ्की करण कर कचरा प्रबंधन नहीं कर पा रहे हैं।

    ऐसे में नगर प्रशासन के सामने सफाई व्यवस्था को कायम कर पाना बड़ी चुनौती बन गया है। सामाजिक संगठनों का मानना है कि नगर परिषद जब तक शक्ति और दंडात्मक कार्रवाई को नहीं अपना आती है तब तक लापरवाह लोगों को समझना हर तरह से मुश्किल है।

    शहर में जगह-जगह पसरी गंदगी पर्यटन पर भी बदनुमा दाग साबित हो रही है। शहर में महंगी पार्किंग और जगह फैली गंदगी के कारण बाहरी राज्यों से आने वाला पर्यटक नाहन शहर से अब मुंह मोड़ने लगा पड़ा है।

    सीनियर सिटीजंस का कहना है कि एक समय ऐसा था कि दूसरे राज्यों मैं नाहन शहर की सफाई व्यवस्था की मिसालें दी जाती थी तो वही अब जब साक्षरता दर शत प्रतिशत है तो नैतिक दायित्व में पढ़े लिखे लोग दूसरे राज्यों के लोगों के लिए उपहास बन गए हैं।

    उधर एमसी के सेनेटरी इंचार्ज सुलेमान का कहना है कि जल्द ही कुछ खास सार्वजनिक जगह पर हिडन कैमरे लगाए जाएंगे इसके साथ-साथ खुले में कचरा गिराने वालों के चालान कर उन्हें कोर्ट में लगाया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.