Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»महाविद्यालय शिलाई में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
    सिरमौर

    महाविद्यालय शिलाई में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

    By Himachal VartaOctober 23, 2024
    Facebook WhatsApp

    शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजकीय महाविद्यालय शिलाई  में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।  समारोह का आयोजन महाविद्यालय छात्र केन्द्रीय संघ समिति के संयोजक सहायक आचार्य ए. आर. ठाकुर और  सहायक आचार्या  रीना शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जे.आर. कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।  समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया तथा साथ ही छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति की गई l उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए तन्नू,(एम.ए. राजनीति शास्त्र तृतीय सेमेस्टर) उपाध्यक्ष पद के लिए मुस्कान  नेगी (एम.ए. इतिहास प्रथम सेमेस्टर), सचिव पद के लिए रीधिका पाण्डे (बी.एससी. प्रथम वर्ष) तथा संयुक्त सचिव के लिए अनुपम (बी. कॉम प्रथम वर्ष) को शपथ दिलाई।

    वरिष्ठ प्राध्यापक अजय सिंह ने विभागीय प्रतिनिधि विनाक्षी,(एम.ए.हिंदी) संदीप, (एम.ए. इतिहास) और साक्षी कुमारी (एम.ए. राजनीति शास्त्र) को शपथ दिलाई। सहायक आचार्य कमलेश शर्मा ने कक्षा प्रतिनिधि सलोनी,(बीए तृतीय वर्ष  )सरिता वर्मा, (बीए द्वितीय वर्ष) तथा निकिता (बीए प्रथम वर्ष) को तथा सहायक आचार्या विद्या वर्मा ने सचिन चौहान,(बीए प्रथम वर्ष) इशिता,(बीए द्वितीय वर्ष) सचिन, (बीए द्वितीय वर्ष )अनामिका नेगी (बीए प्रथम वर्ष) तथा विशाल (बीए तृतीय वर्ष को शपथ दिलाई।

    प्राचार्य महोदय ने अपने सम्बोधन में छात्र संघ के मनोनीत प्रतिनिधियों को महाविद्यालय में उचित शैक्षणिक माहौल और सुव्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ महाविद्यालय प्रशासन के विकास मे सक्रिय भागीदारी  निभाने का संदेश दिया l इस  अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.