Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ के वार्ड नंबर छः और सात रमें पानी के लिए त्राहि त्राहि
    सिरमौर

    राजगढ़ के वार्ड नंबर छः और सात रमें पानी के लिए त्राहि त्राहि

    By Himachal VartaOctober 23, 2024
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-  नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर छः व  सात  तथा सीमा पर लगते सेरजगास पंचायत के गांव कोटली में बीते एक सप्ताह से जलापूर्ति न होने से लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है  और  जल शक्ति विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है और न ही इस समस्या के प्रति गंभीर है । आलम यह है कि लोग हैंड पंप से पानी ढोकर गंुजारा कर रहे हें । जलापूर्ति न होने से  विशेषकर शौचालय में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस वार्ड के बाशिंदों का कहना है कि रूटीन में तीसरे दिन पानी केवल थोड़ी देर के लिए आता है जिससे ज्यादा सदस्यों वाले परिवार को गंुजारा नहीं हो पाता है । बता दें कि वार्ड नंबर 6 ओर 7 में अधिकांश किसान रहते हैं । उपयुक्त जलापूर्ति न होने पर किसानों को अपने मवेशियों को खडड में पानी पिलाने ले जाना पड़ता है । सबसे अहम बात यह हैं कि त्यौहारी सीजन में जलापूर्ति ने होने से  लोगों को अपनेे घरों की सफाई करने से भी महरूम रहना पड़ रहा है ।
    वार्ड नंबर सात के राकेश कुमार, रमेश कुमार , धर्मपाल, अंकुर, सहित अनेक लोगों का कहना है कि नगर पंचायत का वार्ड नंबर छः और सात ग्रामीण क्षेत्र पड़ता है । इन क्षेत्रों में पानी की किल्लत बीते कई वर्षों से चल रही है । इनका कहना है कि विभाग द्वारा इन वार्डों में रहने वाले किसानों के लिए आजतक कोई सिंचाई योजना नहीं बनाई हैंे । जिस कारण किसानों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है । लोगों का यह भी आरोप है कि कुछ प्रभावशाली  लोगों के घर की टंकियां ओवरफलो होती है और कुछ लोगों को पानी पीने को भी नसीब नहीं होता है ।
    इन वार्डों में पानी छोड़ने का कार्य देख रहे कर्मचारी का कहना है कि कंडा नाला से आने वाली पाईप लाईन टूटी हुई है जिसके चलते इन वार्डो में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है । दूसरी ओर विभाग के कनिष्ठ अभियंता का कहना है कि इन वार्डो में पानी की समस्या होने बारे कोई जानकारी नहीं है । बताया कि  बीती रात कंडा नाला पाईप लाईन अवश्य टूटी है जिसकी मुरम्मत की जा रही है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.