Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पोस्टमार्टम हाउस से एसी और नल किए चोरी
    सिरमौर

    पोस्टमार्टम हाउस से एसी और नल किए चोरी

    By Himachal VartaOctober 24, 2024
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में आपको हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने पोस्टमार्टम हाउस को भी नहीं बख्शा। शव गृह में ही शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। इसका खुलासा तब हुआ, जब सरल संस्कार संस्था के संयोजक हेमंत शर्मा पोस्टमार्टम हाउस में एक शव रखने गए तो देखा कि पोस्टमार्टम हाउसके दरवाजे का ताला टूटा है। भीतर पहुंचे तो मौके से एसी के साथ-साथ नल भी गायब मिले। ये घटना इसलिए हैरान करने वाली है, जहां मुर्दा शरीर रखे जाते हैं, वहां से भी चोर अपनी जरूरतों के लिए सामान चोरी कर रहे। चोर अब पोस्टमार्टम हाउस को भी निशाना बना रहे हैं। हेमंत शर्मा ने बताया कि करीब 7 साल पहले पांवटा साहिब के पोस्टमार्टम हाउस में संस्था के माध्यम से यह एसी लगवाया गया था। चूंकि कई बार शिनाख्त करवाने के लिए अज्ञात शव कई-कई दिन रखना पड़ता है। एसी होने के कारण बॉडी खराब नहीं होती। लिहाजा, संस्था ने जनहित में यह कार्य किया था, लेकिन चोरों ने ताला तोड़ यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

    एसी के साथ-साथ नलके भी चोरी किए गए हैं। यहां से चोरी एसी के कुछ पार्ट्स आसपास भी गिरे थे। इसके बाद पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। उधर, आईपीएस अधिकारी एसडीपीओ पांवटा साहिब अदिति सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.