Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»संस्कृत प्रतियोगिता में सिरमौरी ताल स्कूल ने द्वितीय स्थान पाया
    सिरमौर

    संस्कृत प्रतियोगिता में सिरमौरी ताल स्कूल ने द्वितीय स्थान पाया

    By Himachal VartaOctober 25, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी शिमला के अंतर्गत जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता नाहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में संपन्न हुई। जिसमें की जिला सिरमौर के सातों शिक्षा ब्लॉक के सैकड़ो विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से चार प्रतिस्पर्धाएं संस्कृत मंत्रोच्चारण स्पर्धा, संस्कृत श्लोकाच्चारण स्पर्धा, संस्कृत भाषण स्पर्धा, संस्कृत गीतिका स्पर्धा शामिल थी।

    पाँवटा साहिब शिक्षा खंड के राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल ने जिला स्तर की संस्कृत प्रतियोगिता के चारों प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया।  जिसमें कि आचार्य देवेन्द्र शर्मा, शास्त्री के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चारण में दिव्याक्ष कक्षा 8वीं, श्लोकाच्चारण में प्रतिज्ञा कक्षा 8वीं, भाषण में वंदना कक्षा 10वीं, गीतिका में कृष कुमार कक्षा 10वीं ने हिस्सा लिया।

    जिसमें की दोनो प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंत्रोचारण में दिव्याक्ष तथा श्लोकाच्चारण में प्रतिज्ञा ने जिला में दूसरा स्थान हासिल किया।  जिले के लगभग सभी स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल के विद्यार्थियों ने सैकड़ो छात्रों को पछाड़ते हुए यह स्थान प्राप्त कर शिक्षा खंड पांवटा साहिब एवं राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल को गौरवान्वित किया। विजेता छात्रों ने अपनी जीत का श्रेय शास्त्री देवेन्द्र शर्मा तथा समस्त अध्यापकों को दिया।

    स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार तथा समस्त अध्यापकों ने जिला स्तर पर हुई इस प्रतियोगिता के विजेताओं और देवेन्द्र शर्मा, शास्त्री को जिला स्तर पर विद्यालय का नाम चमकाने पर बधाई प्रेषित की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.