Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»लुधियाना अंधेरी स्कूल के विद्यार्थियों ने मानव हिल रिजोर्ट में कार्यशाला का दौरा किया
    सिरमौर

    लुधियाना अंधेरी स्कूल के विद्यार्थियों ने मानव हिल रिजोर्ट में कार्यशाला का दौरा किया

    By Himachal VartaOctober 25, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुधियाना अंधेरी के जमा एक और जमा दो कक्षाओं के विद्यार्थियों ने आज हरिपुरधार के निकट मानव हिल रिजोर्ट  में एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान पर्यटन एवं आदित्य सत्कार विषय का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया । इस एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को मानव हिल रिजोर्ट  में पर्यटन व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दौरान विद्या विद्यार्थियों ने भोजन व्यवस्था,  हाउस कीपिंग, हासपिटेलिटी, आतिथ्य सत्कार, साफ सफाई और पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर  टूरिज्म की बारीकियों को अच्छे से समझने का प्रयास किया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मानव रिजॉर्ट में सांस्कृतिक गतिविधियों सिरमौर नाटियां और रासा नृत्य में भाग लेकर जमकर मौज मस्ती की। कार्यशाला के दौरान ट्रेकिंग के एक्पर्ट प्रवीण ठाकुर ने विद्यार्थियों को केंडिडेट टेंट लगाने का तरीका समझाया और ट्रेकिंग की बारीकियाँ बताई। इस मौके पर मानव हिल रिजॉर्ट ने के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ पर्यटन व्यवसाय के अनुभवों को सांझा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ आबो हवा के चलते इस व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं और इस व्यवसाय के अंतर्गत विद्यार्थी अपने जीवन को रोचक और अधिक सार्थक बना सकते हैं।
    इस मौके पर पाठशाला के व्यवसायिक अध्यापक गोपाल सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में देश-विदेश से लाखों सैलानी आने के कारण पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं और युवा पर्यटन से जुड़कर स्वरोजगार के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार के साधन मुहैया करवा सकते हैं। कार्यशाला के दौरान पाठशाला की अध्यापिका नीरज बाला ने भी अनुशासन बनाने में अपना सहयोग दिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.