नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार के उस फैसले की कड़ी निंदा की है जिस के तहत सरकार ने विभिन्न विभागों में 2 वर्ष से अधिक समय तक रिक्त पड़े पदों को पूर्ण रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है । मेलाराम शर्मा ने बताया कि इन पदो को शीघ्र भरने की वजाय पूर्णतः समाप्त करने के कारण जहां एक और बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर समाप्त हो रहे हैं वहीं विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे कर्मचारीयों को भी ओवर बर्डन के कारण मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सोच समझकर ही विभिन्न जनकल्याण के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में अनेक पद सृजित किए थे परंतु पिछले दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान सरकार ने ना तो उन्हें भरने का प्रयास किया और ना ही युवाओं को रोजगार देने के वायदे को पूरा किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को समाप्त करने का तुगलकी फरमान जारी करके सरकार ने कर्मचारीयों और अधिकारियों पर काम का अधिक अधिक बोझ लाद दिया है। इस बेतुके निर्णय से जहां एक ओर बेरोजगार युवाओं को रोजगार की आस खत्म हो गई है वहीं विभिन्न विभागों में आम लोगों के कामकाज के निपटाने में भी और अधिक विलंब होगा। जिला प्रवक्ता ने सुक्खू सरकार से इस तुगलकी फरमान को वापस लेने का आग्रह किया अन्यथा प्रदेश के कर्मचारी और बेरोजगार युवा बिना सोचे समझे लिए गए इस निर्णय के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
