Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर हो रहा धान का क्रय-जिला खाद्य नियंत्रक
    ताजा समाचार

    न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर हो रहा धान का क्रय-जिला खाद्य नियंत्रक

    By Himachal VartaOctober 27, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति सिरमौर नरेंद्र धीमान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला में धान की खरीद के लिए धान खरीद केंद्र धौला कुआं तथा एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रूपए प्रति क्विंटल पर ही धान (ग्रेड-ए) की खरीद की जा रही है।उन्होंने बताया कि जिला में धान की खरीद के सन्दर्भ में मामला ध्यान में आया है कि कुछ एक किसान प्राइवेट खरीदारों को भी धान बेच रहे है, जिनका धान की सरकारी खरीद से कोई भी लेना देना नहीं है। उन्होंने जिला के किसानों को सचेत करते हुए कहा कि यदि कोई किसान चयनित धान खरीद केन्द्रों के अतिरिक्त किसी अन्य प्राईवेट खरीददारों को धान की बिक्री करते है, तो विक्रय किए गए धान के मूल्य के भुगतान सम्बन्धी विवाद या अन्य किसी भी विवाद के लिए सरकारी विभाग की कोई जिम्मेवारी नहीं होगी ।

     

    उन्होंने किसानों से यह भी आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा धान खरीद के सन्दर्भ में किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएँ व अपनी धान की फसल को जिला के चयनित धान खरीद केन्द्रों को ही उपलब्ध करवाएँ, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला नियन्त्रक, कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-222558 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.