Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर पहुंची हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा समिति
    सिरमौर

    सिरमौर पहुंची हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा समिति

    By Himachal VartaOctober 27, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– जिला सिरमौर के नाहन में आज स्थानीय निधि लेखा समिति की समीक्षा बैठक समिति के सभापति संजय रत्न की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य सतपाल सत्ती, केवल सिंह पठानिया , विवेक शर्मा तथा स्थानीय विधायक अजय सोलंकी भी उपस्थित थे। बैठक में जिला सिरमौर में हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले संस्थानों, बोर्डों, स्वायत व अर्ध स्वायत्त निकायों, विकास प्राधिकरणों के आय व्यय प्राक्कलनों और कार्य कलापों की समीक्षा की गई।

    बैठक में जिला सिरमौर के विभिन्न विभागों में लंबे समय से लंबित चल रही लेखा आपत्तियों को निपटाने और विभिन्न स्तरों पर हो रही अनियमितताओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। समिति ने लंबित मामलों के लिए उपायुक्त को विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर 31 दिसंबर 2024 तक मामलों को निपटाने को कहा। समिति के सदस्यों ने कहा कि बैठक का उद्देश्य है कि जिला सिरमौर के लोगों को सरकार की विकासात्मक योजनाओं का लाभ मिले।
    समिति अध्यक्ष ने कहा कि विकास को बढावा देने के लिए स्थानीय विधायक और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सुशासन से ही विकास होता है। समिति द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों पर सतृष्टि भी व्यक्त की गई। बैठक में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा , पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा और सभी उपमंडलाधिकारी तथा अन्य विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.