नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय नाहन में कार्यरत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह आज अपने 36 वर्षो के सेवाकाल के उपरान्त सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया तथा इस अवसर पर प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया।
राजेंद्र सिंह ने वर्ष 1988 में आशुलिपिक के पद पर अपनी सेवाएं लोक सम्पर्क कार्यालय सोलन से आरंभ की तथा निदेशालय सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग शिमला व गिरिराज साप्ताहिक समाचार में सेवाएं देने के उपरांत उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, कार्यालय नाहन में वर्ष 2022 में बतौर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी, पद पर कार्यभार संभाला।
जिला लोक सम्पर्क कार्यालय के सभी सहकर्मियों ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।
Breakng
- नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड व यातायात पर 18 चलान काटे,18 हजार जुर्माना वसूला
- पांवटा साहिब जामनिवाला स्कूल के मैदान में 5 मई को होंगे ट्रायल
- मामचद ग़ोयल एंड संस लाइमस्टोन माइन व अन्य द्वारा पांवटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
- 20 मई की हड़ताल मेहनतकशों के अधिकारों के लिए सबसे बड़ी कार्रवाई होगी : आशीष
- प्रदेश का एक सरकारी विभाग मुख्यालय सिरमौर में किया जाए
- मुख्यमंत्री की मर्यादाहीन टिप्पणियाँ कांग्रेस की बौखलाहट का परिणाम – निजी पारिवारिक आयोजन को राजनीति से जोड़ना ओछी मानसिकता का परिचायक : बलदेव तोमर
Sunday, May 4