Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बाल दिवस व‌ गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन
    सिरमौर

    बाल दिवस व‌ गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

    By Himachal VartaNovember 14, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हर विशेष दिवस को त्योहार के रुप में मानने के लिए प्रसिद्ध सिरमौर स्थित अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में बाल दिवस को विशेष थीम “हर बच्चे के लिए, हर अधिकार” पर विशेष सभा का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
    मंच का संचालन अंग्रेजी की अध्यापिका श्रीमती सरिता ने किया। जिन्होंने कार्यक्रम की रुपरेखा को प्रस्तुत किया।
    इसके बाद विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती कमला महोदया ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विस्तृत जानकारी प्रदान की , तथा छात्रों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने भी बड़ी उत्सुकता के साथ विभिन्न प्रकार की शंकाओं को प्रस्तुत किया तथा उनका निदान प्राप्त किया।
    इसके बाद गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या संगीत अध्यापक
    मनीष महोदय के “सबद गायन” के द्वारा सभा स्थल को गुरुमय कर दिया।
    विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती चारु कंसल महोदया ने गुरु नानक देव जी के जीवन व उनकी शिक्षाओं के बारे में छात्रों को जानकारी प्राप्त की।
    इसके बाद कक्षावार विद्यार्थियों ने रोल प्ले ( भूमिका निर्वाह) के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    कक्षा नौवीं के छात्र रोहन ने अंग्रेजी भाषा में तथा कक्षा दसवीं की छात्रा अनन्या शर्मा में हिन्दी भाषा में गुरु नानक जी के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
    पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या देविंदर साहनी वर्चुअल रुप से उपस्थित रही । कार्यक्रम के अंत में सभा को संबोधित किया और बताया कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने एक आधुनिक और वैज्ञानिक भारत की कल्पना की थी और भारतीय युवाओं को विकसित भारत की विरासत सौंपने का सपना देखा था।
    गुरु नानक देव जी की जयंती के पूर्व संध्या के संदेश में कहा हमें गुरु नानक जी के तीन सिद्धांतों “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” पर अमल करके अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।
    विद्यालय चेयरमैन अनिल जैन तथा महासचिव सचिन जैन ने बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है तथा विद्यालय इनके समग्र विकास के लिए सदैव तत्परता से कार्य करता रहता है। यह कार्यक्रम इसी उद्देश्य को प्रदर्शित करता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.