Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक
    सिरमौर

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

    By Himachal VartaNovember 29, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज उपायुक्त कार्यालय में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं तथा ग्राम पंचायतों के अंकेक्षण पत्र में वर्णित आपत्यिों(पैरों) के अनुवर्तन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
    उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह समस्त मदों की अनुपयुक्त राशियों को समय पर व्यय करें तथा ग्राम पंचायतों के विभाजन तथा पुनर्गठन संबंधी प्रस्तावनाऐं तैयार कर पांच दिनों के भीतर सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
    उपायुक्त ने महालेखाकार तथा राज्य लेखा परीक्षा विभाग द्वारा किए गए अंकेक्षण पत्रों के अनुवर्तन को आगामी सात दिनों में प्राथमिकता देते हुए निपटान करें जिसका आगामी 15 दिनों के भीतर इसकी पुनः समीक्षा की जाएगी। उन्होंने जिला में कार्यरत खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संबंधित विकास खंडों में विकास कार्यो, आडिट पैरा तथा पंचायतों के पुनर्गठन तथा विभाजन संबंधी कार्यों को जनहित में ध्यान रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
    बैठक में सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, ऋण योजना अधिकारी प्रताप पराशर,  जिला में कार्यरत सभी खण्ड विकास अधिकारी सहित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.