Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 76 पीड़ितों को 82.95 लाख की राहत राशि वितरित -एल आर वर्मा
    सिरमौर

    सिरमौर में 76 पीड़ितों को 82.95 लाख की राहत राशि वितरित -एल आर वर्मा

    By Himachal VartaDecember 8, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम  के अंतर्गत सिरमौर जिला में तीन सालों के दौरान 65 मामलों के 76 पीड़ितों को 82.95 लाख रुपये की राहत राशि वितरित की गई है।
    यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा ने  आज यहां आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत वर्ष 2021 से 31 वर्ष 2024 तक कुल 71  मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 44 मामले न्यायालय में लंबित हैं तथा 27 का निपटारा हो चुका है।
    उन्होंने कहा कि राहत राशि पीड़ित व्यक्ति को नियमानुसार शीघ्र प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जाति के लोगों के साथ किसी भी प्रकार के अत्याचार के मामलों को गंभीरतापूर्वक लेने की आवश्यकता है।
    उन्होंने कहा कि अधिनियम के अनुरूप पिछले तीन माह के दौरान 5 लाख 75 हजार रुपये की राहत राशि ग्यारह पीड़ितों के पक्ष में जारी की गई है। उन्होंने पुलिस को विभिन्न थानों में पंजीकृत होने वाले अत्याचार के मामलों की मासिक रिपोर्ट के साथ एफ.आई.आर. तथा मेडिकल की रिपोर्ट भी जिला कल्याण अधिकारी को सौंपने को कहा।
    उन्होंने नगर परिषद नाहन को निर्देश दिया कि समस्त शहरी निकायों में सीवर/सेप्टिक टैंक कर्मियों की प्रोफाइलिंग तथा मृत्यु , राहत राशि, स्वास्थ्य बीमा, व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण आदि को नमस्ते पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें।
    जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बैठक का संचालन किया।
    बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सीडीपीओ सुनील शर्मा तथा संबंधित विभागों के अधिकारी तथा समितियों के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.