नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- कृषि उपनिदेशक राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वाधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र सोलन के सौजन्य से नाहन में दस किसानों एवं कृषि अधिकारियों को राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान ऐप में फसलों में लगने वाले कीट और बीमारियों के फोटो किस प्रकार अपलोड किए जाने है और उसके बाद जानकारी कैसे दिखानी है के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली ऐप के माध्यम से अब एक क्लिक पर किसानों को फसलों में लगने वाले कीट और बीमारियों के साथ उसका निवारण करने की जानकारी मिल सकेगी।
इस अवसर पर कृषि विभाग हिमाचल की तरफ से जिला कृषि अधिकारी शिवांगी धीमान एवं कृषि प्रसार अधिकारी पल्लवी धीमान ने किसानों के साथ संवाद किया और उन्हें इस ऐप को सुचारू रूप से चलाने व अन्य किसानों के साथ इसका प्रसार प्रचार करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मंगलेश पटियाल, अजय कुमार, वैज्ञानिक सहायक के अलावा सोलन से आई टीम के सदस्य उपस्थित थे।