कुल्लू( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला कुल्लू के डोहलुनाला में पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की तलाशी की जा रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति वहां से आया और पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।इस दौरान व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 686 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान कृष्ण निवासी कालंग जिला कुल्लू के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पतलीकूहल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
- ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
- कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
- आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
Monday, July 27